शुक्रवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में पराली जलाने के 766 मामले सामने आए। सीएम भगवंत मान के हलके संगरूर में 98, पटियाला से 97, अमृतसर से 76, फिरोजपुर से 62, फतेहगढ़ साहिब से 51, मोगा से 45, मानसा से 38, लुधियाना से 31, कपूरथला से 37, जालंधर से 30 मामले दर्ज किए गए।
पराली जलाने के मामले दिन-ब-दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बीते छह दिन में पराली जलाने के मामले 5 गुना से अधिक बढ़ चुके हैं। शुक्रवार को रिकॉर्ड 766 मामले सामने आए हैं। बीते चार दिनों में पराली जलाने के कुल 2113 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक इस सीजन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4059 पहुंच गई है। जबकि इस समय तक साल 2021 में कुल 6742 और साल 2022 में 8147 मामले रिपोर्ट हो चुके थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में पराली जलाने के 766 मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक 104 तरनतारन से रहे और सबसे कम केवल दो मामले रूपनगर से रहे। वहीं, सीएम भगवंत मान के हलके संगरूर में 98, पटियाला से 97, अमृतसर से 76, फिरोजपुर से 62, फतेहगढ़ साहिब से 51, मोगा से 45, मानसा से 38, लुधियाना से 31, कपूरथला से 37, जालंधर से 30 मामले दर्ज किए गए।
उधर पराली जलाने के मामलों के बढ़ने से एक्यूआई के स्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को अमृतसर का एक्यूआई 144, बठिंडा का 73, जालंधर का 114, खन्ना का 122, लुधियाना का 151, मंडी गोबिंदगढ़ का 124 और पटियाला का 134 दर्ज किया गया। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) के चेयरमैन आदर्श पाल विग के मुताबिक बोर्ड लगातार टीमों के जरिये किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ स्थिति पर नजर भी रख रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
छह दिनों में दर्ज किए गए पराली जलाने के मामले
तारीख मामले
21 अक्तूबर 146
22 अक्तूबर 30
23 अक्तूबर 152
24 अक्तूबर 360
25 अक्तूबर 398
26 अक्तूबर 589
27 अक्तूबर 766
दीपावली के आसपास बढ़ सकता है प्रदूषण
कृषि विशेषज्ञों की मानें तो हरियाणा में 70 प्रतिशत के आसपास किसान फसल काट चुके हैं, जबकि पंजाब में अभी 60 फीसदी फसल का ही कटाव हुआ है। पंजाब में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर 15 नवंबर तक फसल कटेगी और इस दौरान पराली जलाने के मामले और बढ़ सकते है। ऐसे में दीपावली के आसपास सूबे के लोगों को बढ़ता प्रदूषण तंग कर सकता है। हालांकि पंजाब और हरियाणा की सरकारें राज्य के किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।