फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: टोरंटो में कारें चुराने वाले 75 पंजाबी मूल के युवाओं सहित 228 गिरफ्तार, आरोपियों से हजार कारें बरामद

Sat, 28 Oct 2023 09:58 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर (पंजाब)

सार

कार चोरी की वारदात को ट्रैक करने वाले पुलिस अधिकारी टैवर्नर का कहना है कि पकड़े गए लोगों से कई युवा बहुत कम उम्र के हैं। कारों का यह गिरोह विदेशों में कारों को भी बेच देता था। उनका कहना है कि पंजाबी मूल के युवाओं की संलिप्ता चिंताजनक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोरंटो पुलिस ने शहर के निवासियों से चुराई गई एक हजार से अधिक कारें बरामद कर 228 लोगों को काबू किया है। इनमें 75 पंजाबी युवक शामिल हैं। इनमें कई युवाओं की उम्र महज 20 साल के आसपास है और वह पंजाब से कनाडा शिक्षा लेने के लिए गए थे। लेकिन वहां कार चोर गैंग का हिस्सा बन गए। टोरंटो की पुलिस पंजाबी युवकों को ही लगातार ट्रैक कर रही थी। खासकर नवंबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच चोरी हुई 1,080 कारों को बरामद किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कनाडा में पंजाबी युवाओं को रोजगार की काफी दिक्कत है। कम समय में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में कार गिरोह से जुड़ते चले गए। 2023 में अब तक टोरंटो में 9,747 वाहन चोरी हो चुके हैं। जांच के दौरान पता चला कि अकेले दो पुलिस डिवीजनों एटोबिकोक और नॉर्थ वेस्ट टोरंटो में 3,500 से अधिक वाहन चोरी हुए। टोरंटो में ब्रैंप्टन व आसपास के इलाके पंजाब समुदाय का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा मिसीसागा में भी पंजाबी युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लिहाजा, कनाडा की टोरंटो पुलिस का शक पंजाबी युवाओं पर ही अधिक जा रहा था।

कार चोरी की वारदात को ट्रैक करने वाले पुलिस अधिकारी टैवर्नर का कहना है कि पकड़े गए लोगों से कई युवा बहुत कम उम्र के हैं। कारों का यह गिरोह विदेशों में कारों को भी बेच देता था। उनका कहना है कि पंजाबी मूल के युवाओं की संलिप्ता चिंताजनक है। पंजाबी युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में चोरी की कारों को मॉन्ट्रियल भेजा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें