फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स एंट्रेंस टेस्ट में अर्णव ने मारी बाजी

Tue, 02 Jul 2013 12:48 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के होनहारों ने एक बार से फिर साबित कर दिया कि वे देश में नंबर वन हैं। एम्स की ओर से ली जाने वाली एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में 2010 और 2011 के बाद अब 2013 में एक बार फिर से चंडीगढ़ के विद्यार्थी ने देश भर में टॉप कर एक नया रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के छात्र अर्णव अग्रवाल ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया नंबर वन रैंक हासिल की है। इससे पहले अर्णव ने सीबीएसई की ओर से ली गई एनईईटी में देश भर में दूसरा रैंक हासिल किया था।

चंडीगढ़ से कोचिंग लेने वाले पटियाला निवासी निशांत अग्रवाल ने देश भर में छठा रैंक हासिल किया है। नई दिल्ली के अलावा देश भर के सात अन्य एम्स में दाखिले के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम समय से पहले आने से छात्र काफी हैरान थे।
विज्ञापन


ये होनहार भी छाए

शहर के दो दर्जन से अधिक विद्यार्थी एम्स की ओर से घोषित की गई फाइनल सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस टेस्ट में लगभग 300 सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा रहती है। इसमें सफलता दर 0.1 प्रतिशत रहती है। एम्स की ओर से कुल सीटों की संख्या से चार गुणा ज्यादा विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


विद्यार्थी-----------------------रैंक
अक्षित भारद्वाज---------------44
जसकरण सिंह----------------65
गुरतेज सिंह सैनी-------------100
सिद्धार्थ बजाज----------------113
मुदित शर्मा------------------160
श्रुति-------------------------491
दीपाली----------------------497
लक्ष्य------------------------650
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें