फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंगों ने तलवार से व्यक्ति को काटा: तरनतारन में घर में घुसे छह निहंग, परिवार पर किया हमला, मची चीख-पुकार

Tue, 30 Jul 2024 07:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

अमृतसर के तरनतारन छह निहंग एक घर में घुसे और तलवार से हमला कर व्यक्ति को बूरी तरह से काट दिया। निहंगों के हमले में व्यक्ति की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
निहंगों ने व्यक्ति की हत्या कर दी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन के कस्बा पट्टी में मंगलवार को छह निहंगों ने तलवार से काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं, हमले में मृतक व्यक्ति का बेटा और भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पहचान शम्मी पुरी के तौर पर हुई है। वहीं निहंगों के हमले में शम्मी पुरी का बेटे करण पुरी और भाई राजन पुरी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


घटना पट्टी के वार्ड नंबर 6 की है। मृतक शम्मी किराने की दुकान करता था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोपहर में छह निहंग इनोवा कार में सवार होकर उनके घर पर आ धमके। उन्होंने आते ही शम्मी को आवाज दी। आवाज सुनकर शम्मी उनके पास आया। निहंगों ने शम्मी से धक्का मुक्की शुरू कर दी। घर में उस समय शम्मी का बेटा करण पुरी भी था। पिता से बदतमीजी होती देख वह बीच बचाव करने लगा। इतने में निहंगों ने तलवारें निकाल लीं। 

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि निहंगों ने रुपयों के लेनदेन में शम्मी पर हमला किया है। निहंग बार-बार शम्मी से रुपये देने के लिए कह रहे थे। कई बार उन्होंने फोन पर धमकियां भी दी थीं, लेकिन परिवार ने सोचा नहीं था कि वे ऐसे आकर हमला कर शम्मी को जान से मार देंगे। 
विज्ञापन


बेटे की बाजू काटी, छुड़वाने आए लोग
निहंगों ने सबसे पहले शम्मी पर तलवार से महला किया। बीच बचाव करने आए बेटे की कलाई काट दी। बचाव के लिए आए भाई पर भी निहंगों ने तलवार से हमला कर दिया। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पड़ोसियों का साथ देते हुए निहंगों के खिलाफ डंडे और पत्थर उठा लिए। इसके बाद भी जब निहंग डटे रहे तो लोगों ने ईंटें मारकर उन्हें वहां से भगाया। इसी बीच शम्मी का खून ज्यादा बह जाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। शम्मी को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

क्या कहते हैं अधिकारी
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी थाना सिटी के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों का शम्मी पुरी के साथ पैसों का लेन-देन था। शम्मी पर 1.75 लाख रुपये का कर्जा था। इसके चलते निहंग बाना पहने कुछ लोग आए और घटना को अंजाम दिया। तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्हें देख इलाका निवासियों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद वे मौके से अधिकारियों के साथ बातचीत कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें