फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder Case: मुस्सेवाला की रेकी करने वाले केकड़ा के साथी गिरफ्तार, 10 पिस्टल बरामद

Thu, 11 Jul 2024 04:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

Sidhu Moosewala Murder Case: जिस दिन पंजाबी सिंगर सिद्धू मुस्सेवाला की शूटरों ने हत्या की थी। उस दिन आरोपी केकड़ा ने मुस्सेवाला की रेकी की थी। रेकी के बाद फोन पर गोल्डी बराड़ को मुस्सेवाला के बारे में जानकारी देता रहा।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मुस्सेवाला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुस्सेवाला की हत्या के दिन उसके गांव में रेकी करने वाले आरोपी केकड़ा के साथियों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।  
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान राम कुमार, केकड़ा का साथी संदीप नागर निवासी कालियांवाली जिला सिरसा, हरमनप्रीत सिंह निवासी गांव भूंदड़, मनीष कुमार निवासी रामां मंडी जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। 

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि सीआईए की पुलिस टीम जब शहर में गश्त कर रही थी तो नहर की पटरी के पास पुलिस ने एक ही मोटरसाईकिल सवार चार युवकों को चेकिंग के लिए रोका, जिनके पास से एक भी था। जब पुलिस ने बैग चेक किया तो उसमें से 32 बोर के 5 देसी पिस्टल, 12 बोर के 3 कटटे, एक 315 बोर और एक 32 बोर रिवॉल्वर बरामद किया गया। चारों के खिलाफ थाना केनाल में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि  पता लगाया जा सके कि आरोपी उक्त अवैध हथियार कहां से लाए थे और उनका मकसद क्या था।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार पकड़े गए चारों आरोपियों में से संदीप नागर जोकि केकड़ा का साथी है। केकड़ा का नाम तब चर्चा में आया जब पंजाबी गायक सिदू मुस्सेवाला की हत्या हुई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि केकड़ा ने ही मुस्सेवाला की रेकी करके गोल्डी बराड़ को फोन पर सारी जानकारी दी थी। इसके बाद ही शूटरों ने 29 मई 2022 को मुस्सेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा आरोपी हरमनप्रीत सिंह जोकि पहले गैंगस्टर विक्की गौंडर के गैंग में था, लेकिन जब गैंगस्टर गौंडर मारा गया तो उसके बाद वो गोल्डी बराड़ गैंग के गैंगस्टर मन्ना के साथ मिल गया था। 

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी राम कुमार पर अवैध हथियार, लूटपाट एवं हत्या के प्रयास के आरोप में हरियाणा एवं राजस्थान में 6 केस दर्ज है। इसके अलावा आरोपी संदीप नागर के खिलाफ 2 केस, हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ करीब 5 और मनीष कुमार के खिलाफ 3 अपराधिक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें