फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : देर रात आई आंधी-बारिश, लंबी में शिअद की रैली की तैयारियां तहस-नहस, रद्द 

Wed, 07 Apr 2021 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी/मुक्तसर (पंजाब)।

सार

  • मुक्तसर के लंबी में होनी थी यूथ मंगदा जवाब रैली
  • आंधी और बरसात के कारण गिरा टैंट, कुर्सियां और पंखे टूटे
विज्ञापन
लंबी में आंधी बरसात के कारण रैली के इंतजाम ध्वस्त हो गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में बुधवार को होने वाली शिरोमणि अकाली दल (बादल) की यूथ मंगदा जवाब रैली पर कुदरत की मार पड़ गई। बादलों की रैली पर मंगलवार देर रात तक चली आंधी व बारिश ने पानी फेर दिया। इस कारण रैली रद्द हो गई। 

विज्ञापन


थाना लंबी के सामने पीएडीबी बैंक के पास शिअद (बादल) की रैली का आयोजन होना था। रैली को शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल व शिअद यूथ अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने संबोधित करना था। मंगलवार रात आई बारिश और आंधी से पंडाल तहस-नहस हो गया और रैली स्थल पर की गई तैयारियां धराशाही हो गई। इसके बाद बुधवार सुबह रैली रद्द कर दी गई। 


शिअद यूथ के लंबी अध्यक्ष रणजोध सिंह लंबी ने बताया कि रैली को लेकर डेढ़ एकड़ जगह में पंडाल लगाया गया था। करीब दस हजार यूथ वर्करों के इस रैली में पहुंचने का अनुमान था। मगर बारिश व आंधी से टेंट गिर गया और कुर्सिया, पंखे आदि क्षतिग्रस्त हो गए। अब फसल का सीजन शुरू होने जा रहा है। इसलिए सीजन खत्म होने के बाद ही ये रैली दोबारा की जाएगी।
विज्ञापन

 
पंजाब में आंधी के कारण बड़ी संख्या में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए जिससे यातायात ठप हो गया। साथ ही कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक बादल छाए रहने की बात कही है। किसानों ने बताया कि 10 तारीख से शुरू हो रही गेहूं की सरकारी खरीद में इस बार सरकार ने गेहूं की नमी को 14 से घटाकर 12 कर दिया है लेकिन ऐसे मौसम में गेहूं में नमी अधिक होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें