फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab School Reopen: दसवीं से बारहवीं कक्षाओं के लिए स्कूल खुले, अभिभावकों की अनुमति लेकर पहुंचे विद्यार्थी

Mon, 26 Jul 2021 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब में पहले चरण में स्कूल खोलने के पीछे गिरती संक्रमण दर है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि 5 प्रतिशत से कम संक्रमण दर वाले जिलों में स्कूलों को खोलने की योजना बनाई जा सकती है। यदि हालात बेहतर रहे तो 2 अगस्त से बाकी कक्षाओं को भी खोलने की स्वीकृति दी जा सकती है। 
विज्ञापन
पंजाब स्कूल फिर से खुले: अमृतसर में स्कूल पहुंचीं छात्राएं। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय बाद बच्चों के आने से स्कूलों में रौनक लौटी है। स्कूल में प्रवेश होते ही प्रत्येक बच्चे का बुखार चेक करने के अलावा हाथ सैनिटाइज किए गए। क्लास में बच्चों को बैठाते समय सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया। सोमवार को दसवीं से बारहवीं के बच्चों की कक्षाएं लगीं। कोरोना के भय के चलते बच्चों की संख्या अभी भी स्कूल में कम है। अभिभावकों की अनुमति के साथ सोमवार को पंजाब भर में बच्चे स्कूल पहुंचे। 

विज्ञापन


फिरोजपुर के डीसी माडल स्कूल में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। बच्चों ने मास्क लगाए हुए थे। कक्षाओं में सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखकर बच्चों को दूर-दूर बैठाया गया। जालंधर का सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस के 33 स्कूलों को पूरी सुरक्षा व एहतियात के साथ फिर से शुरू किया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि अभिभावकों की अनुमति से ही छात्रों को स्कूल बुलाया जा रहा है। 

पटियाला में पहले दिन 30 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे
पटियाला के 94 सरकारी हाई और 102 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सोमवार को पहले दिन 30 फीसदी छात्र पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) हरिंदर कौर ने कहा कि आने वाले दिनों में बच्चों की हाजिरी बढ़ेगी। हालांकि स्कूलों में लंबे अरसे के बाद सोमवार को छात्रों के आने से स्कूलों में दोबारा से रौनकें लौट आईं। पंजाब सरकार ने 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों को स्कूल आने की इजाजत दी है। 
विज्ञापन


लुधियाना: फिलहाल कम संख्या में पहुंचे छात्र
सोमवार स्कूल खुलने का पहला दिन होने के कारण कम संख्या में छात्र स्कूल पहुंचे। वहीं उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्कूलों में रौनक पूरी तरह से लौट आएगी। कोरोना की तीसरी लहर के कारण अभी अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से गुरेज कर रहे हैं। वहीं स्कूल प्रबंधकों के लिए भी एक समस्या है कि एक कक्षा में 25 से 30 छात्र बैठ सकते हैं, एक पूरी क्लास चलाने के लिए उन्हें दो से तीन कमरों की जरूरत होगी।

सोमवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। स्कूल परिसर में आने से पहले सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, उन्हें सामाजिक दूरी के अनुसार बैठने के लिए कहा गया। सभी छात्रों को हमेशा मास्क लगाकर रखने को कहा गया है। सैनिटाइजर का बंदोबस्त किया गया और अध्यापकों को वैक्सीन लगवा दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें