Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज आनन्दपुर साहिब पहुंचा। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने सुबह चाय पर चर्चा की, इसके बाद नेताओं से जनता के सवाल पूछे।
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को पंजाब के आनन्दपुर साहिब क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आनन्दपुर साहिब में सुबह चाय पर चर्चा करते हुए मतदाताओं से बातचीत की तो शाम को पार्टी नेताओं से जनता के सवाल पूछे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हिमांशु टंडन ने कहा कि यहां कांग्रेस ने बहुत काम करवाए हैं, कांग्रेस ने जो काम शुरू किए वो आम आदमी पार्टी पूरे नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि पांच साल में बहुत काम सांसद मनीष तिवारी ने भी करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी की लहर है।