फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में घमासान: राहुल गांधी से मिले हरीश रावत, सिद्धू के बयान पर कहा- सबका अपना तरीका

Sat, 28 Aug 2021 11:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस के अंदर का विवाद एक बार फिर पार्टी आलाकमान के पास पहुंच चुका है। इससे पहले कि विवाद ज्यादा बढ़े पंजाब प्रभारी हरीश रावत, राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
हरीश रावत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस के अंदर का विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। एक दिन पहले सिद्धू ने पार्टी के आलाकमान को फैसले लेने की छूट न देने पर ईंट से ईंट बजा देने की चेतावनी दी थी। इस पूरे विवाद को लेकर शनिवार को पंजाब प्रभारी हरीश रावत राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन


राहुल गांधी से मिलने से पहले उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सभी का अपना बात करने का तरीका होता है। इसे बगावत कहना ठीक नहीं है। बैठक के बाद रावत ने कहा कि उन्होंने पूरी स्थिति से राहुल गांधी को अवगत करवा दिया है। मैं कांग्रेस प्रधान को भी इस बारे में पूरी जानकारी दे चुका हूं। अब मैं एक दो दिन में पंजाब जाऊंगा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू से मुलाकात करूंगा।  
 

वहीं पंजाब प्रभारी के पद पर बने रहने के सवाल पर रावत ने कहा कि कांग्रेस में पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेता है, वही अंतिम होता है। जब तक वे मुझसे कहेंगे, तब तक मैं काम करता रहूंगा। वहीं इससे पहले खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह सोढी के आवास पर गुरुवार रात डिनर पार्टी के दौरान मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने के बाद शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री खुद भट्ठल के सरकारी आवास पर पहुंचे और उनका हाल जाना। इस दौरान चाय की चुस्कियों के साथ दोनों नेताओं के बीच सरकार और पार्टी के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई।
विज्ञापन



हालांकि दोनों नेताओं ने इस बातचीत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इससे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी भट्ठल से मिलने पहुंचे थे। चूंकि प्रदेश कांग्रेस में मचे घमासान की पृष्ठभूमि में कैप्टन और सिद्धू के बीच छिड़ा युद्ध ही है। ऐसे में दोनों नेताओं का बारी-बारी आकर पूर्व मुख्यमंत्री भट्ठल से मुलाकात करने के कई सियासी मायने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें