फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मुक्तसर में धूं-धूं कर जल उठे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, बुराई पर अच्छाई की जीत

Tue, 24 Oct 2023 08:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

श्री राम सेवा समिति के प्रधान रमन गिरधर ने बताया कि दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। दशहरा समारोह देखने के लिए भारी संख्या में जिले भर से लोग पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि इस बार 65-65 फीट के रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाए गए थे,जिनका दहन किया गया है।
विज्ञापन
रावण का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर में मंगलवार को दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री राम सेवा समिति की ओर से सरकारी कॉलेज के खेल स्टेडियम में आयोजित दशहरा उत्सव में विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, डीआईजी अजय मलूजा, डिप्टी कमिश्नर डॉ. रूही दुग, एसएसपी भागीरथ सिंह मीना बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।

विज्ञापन


उत्सव दौरान आगरा के कारीगरों द्वारा तैयार 65-65 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों को शाम छह बजे अग्निभेंट किया गया। इस मौके पर रामायण से संबंधित विभिन्न तरह की झांकियां निकाली गईं और प्रभु श्री राम व माता सीता के नाम के जयघोष लगाए गए। वहीं कलाकारों द्वारा प्रभु श्री राम व रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया।

विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सभी को बुराई का डटकर सामना करना चाहिए। सच्चाई की हमेशा जीत होती है। डीसी डॉ. रूही दुग ने कहा कि दशहरा पर्व की गरिमा को देखते हुए हमें प्रभु श्री राम जी के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं डीआइजी अजय मलूजा व एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने जिले के लोगों को दशहरा पर्व की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


श्री राम सेवा समिति के प्रधान रमन गिरधर ने बताया कि दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। दशहरा समारोह देखने के लिए भारी संख्या में जिले भर से लोग पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि इस बार 65-65 फीट के रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाए गए थे,जिनका दहन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से अतिथियों के अलावा विभिन्न राजनेताओं, समाज सेवी संस्थाओं और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें