फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी से दुराचार, बिजनेसमैन के गिरफ्तारी वारंट

Tue, 17 Sep 2013 01:06 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग नौकरानी से दुराचार के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सोमवार को आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।
विज्ञापन


अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर तय की है। इस मामले में 13 सितंबर को अदालत का फैसला सुनाना था, लेकिन आरोपी ने बीमारी का बहाना बनाकर पेशी से छूट मांगी थी, जिससे अदालत ने खारिज कर दिया था।

पीड़ित 14 वर्षीय नौकरानी ने जनवरी 2010 में सेक्टर-34 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-34 निवासी बिजनेसमैन मंजीत सिंह अरोड़ा ने उसे घर में काम करने के  लिए रखा था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद मंजीत सिंह उसे मुंबई निवासी बेटी के पास छोड़ आया था। इसके बाद मंजीत सिंह मुंबई आए तो वहां पीड़िता के साथ दुराचार किया। नौकरानी ने आरोप लगाया कि मंजीत सिंह अरोड़ा के साथ उनके साथी पप्पू ने भी वारदात को अंजाम दिया था।

चंडीगढ़ पहुंचने पर नौकरानी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद मंजीत सिंह अरोड़ा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता बयानों से मुकर गई थी। मामले में 13 सितंबर को अदालत ने फैसला करना था, लेकिन मंजीत सिंह अरोड़ा ने बीमारी का बहाना बनाकर पेशी से छूट मांगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें