फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: अटारी-वाघा बॉर्डर पर महिलाओं ने BSF जवानों को बांधी राखी, वर्षों से चल रहा ये सिलसिला

Mon, 19 Aug 2024 12:27 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

raksha bandhan 2024: पंजाब के अमृतसर में अटारी वाघा बॉर्डर पर रक्षा बंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों को महिलाओं ने राखी बांधी और उनका मुंह मीठा करवाया। 
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ जवान को राखी बांधती महिला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा बंधन का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। हालांकि कुछ ऐसे भाई भी हैं जो देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात हैं। बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हमारे देश के जवान जो अपने परिवार से दूर हैं, उनके लिए यह त्योहार खाली न जाए इसलिए कई बहनों ने भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी-वाघा बॉर्डर पर जवानों को राखी बांधी है।
विज्ञापन

 
पंजाब के अमृतसर स्थित वाघा बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को कई महिलाओं को राखी बांधी। इतना ही नहीं कई बहनों ने बीएसएफ की महिला जवानों को भी राखी बांधी और उनके मुंह मीठा कराया। 



बता दें कि हर रक्षा बंधन पर कई महिलाओं वाघा बॉर्डर सहित पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान की सीमा पर तैनात हमारे जवानों को खास तौर पर राखी बांधने पहुंचती हैं। यह सिलसिला कई वर्षों से चला आ रहा है। इस सिलसिले में सोमवार को भी रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं ने अमृतसर के अटारी-वाघा सीमा पर सेना के जवानों को राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें