फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: गायक खान साहिब गिरफ्तार और विदेश जाने वालों को 28 दिन में मिलेगी वैक्सीन की दूसरी डोज... पढ़ें अन्य बड़ी खबरें 

Wed, 09 Jun 2021 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि लिव इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं है। घरेलू हिंसा अधिनियम में कहीं भी पत्नी शब्द नहीं है और ऐसे में सुरक्षा और गुजारा भत्ता के लिए भी महिला साथी पात्र होती है।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इलाज के लिए पैसा मुहैया करवाने की गुहार लगाने वाले डीएसपी हरजिंदर सिंह ने आखिरकार बुधवार को लुधियाना में दम तोड़ दिया। वहीं प्रसिद्ध पंजाबी गायक इमरान खान को पिछले दिनों उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन के अवसर पर लॉकडाउन के दौरान आधी रात को बैंड बाजे के साथ सरप्राइज दिया था। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद फगवाड़ा पुलिस ने खान साहिब और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

विज्ञापन


पंजाब सरकार की नई गाइडलाइन: विदेश जाने वालों को 28 दिन में मिलेगी वैक्सीन की दूसरी डोज  
पढ़ाई या किसी विशेष कार्य के लिए विदेश यात्रा करने वालों को अब दूसरी खुराक के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। पंजाब सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए दूसरी खुराक की 84 दिन की वैधता को अब 28 दिन कर दिया है। 28 दिन के बाद ऐसे व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक राज्य में दी जा सकेगी। 
पढ़ें पूरी खबर...  
विज्ञापन



लॉकडाउन में बर्थडे सेलिब्रेशन: पंजाबी गायक खान साहिब गिरफ्तार, प्रशंसकों का सरप्राइज बना मुसीबत 
खान साहिब के नाम से मशहूर प्रसिद्ध पंजाबी गायक इमरान खान को पिछले दिनों उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन के अवसर पर लॉकडाउन के दौरान आधी रात को बैंड बाजे के साथ सरप्राइज दिया था। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद फगवाड़ा पुलिस ने खान साहिब और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पढ़ें पूरी खबर...  

हाईकोर्ट ने कहा: लिव-इन रिलेशनशिप गैर कानूनी नहीं, महिला साथी सुरक्षा व गुजारा भत्ता की भी पात्र 
हाईकोर्ट ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं है। घरेलू हिंसा अधिनियम में कहीं भी पत्नी शब्द नहीं है और ऐसे में सुरक्षा और गुजारा भत्ता के लिए भी महिला साथी पात्र होती है।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...  

पंजाब: कैप्टन से मदद मांगने वाले डीएसपी हरजिंदर सिंह की मौत, कोरोना के बाद खराब हो गए थे फेफड़े  
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इलाज के लिए पैसा मुहैया करवाने की गुहार लगाने वाले डीएसपी हरजिंदर सिंह ने आखिरकार बुधवार को लुधियाना में दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह छह अप्रैल से लुधियाना के एसपीएस अस्पताल में भर्ती थे। 
पढ़ें पूरी खबर... 

चंडीगढ़ अनलॉक: 36 दिन बाद लौटी सुखना पर रौनक, प्रशासन की चेतावनी- नियम टूटे तो फिर से लगेंगी सख्तियां
चंडीगढ़ में 36 दिनों के बाद बुधवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ शर्तों के साथ छूट मिलने के बाद रेस्टोरेंट, बार, जिम, स्पा, म्यूजियम, लाइब्रेरी, मॉल खुल गए हैं। सुखना लेक पर भी रौनक लौट आई है। हालांकि प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वह नियमों का पालन करें क्योंकि तीसरी लहर की संभावनाएं अभी बरकरार हैं। 
पढ़ें पूरी खबर... 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें