पंजाब में कोरोना ने इस बार 23 बच्चों के सिर से माता पिता का साया छीन लिया वहीं तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर पंजाब में आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें...
पंजाब: कृषि कानूनों के खिलाफ गरजे किसान
पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों के बैनर तले शनिवार को कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के घर का घेराव किया गया। जिसमें जम्हूरी किसान सभा, आंगनबाड़ी वर्करों समेत अन्य कई संगठन इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
पढ़ें पूरी खबर...
चंडीगढ़: फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की हालत स्थिर, पीजीआई में बेटी कर रही है देखभाल
पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। पीजीआई से मिली जानकारी के अनुसार उनकी बेटी मोना अभी पीजीआई में है और डॉक्टरों ने उन्हें मिल्खा सिंह की स्थिति के बारे मे अवगत कराया है। उनकी बेटी मोना लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
बेरहम बीमारी: पंजाब में कोरोना ने 23 बच्चों को बनाया अनाथ, 1500 रुपये पेंशन और मुफ्त शिक्षा देगी सरकार
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने बताया कि विभाग ने राज्य के ऐसे कुल 23 बच्चे ढूंढे हैं, जिनके माता-पिता दोनों की 31 मार्च, 2020 से 31 मई, 2021 दौरान कोविड महामारी के कारण मौत हो चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब: नाराज सिद्धू को मंत्रिमंडल या संगठन में मिल सकती जगह
पंजाब कांग्रेस के अंतर्कलह के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार को उच्च स्तरीय समिति के समक्ष अपनी बात रखी। करीब तीन घंटे चली बैठक में कैप्टन ने सभी विधायकों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और नाराज नेताओं की मंशा पर सवाल उठाए।
पढ़ें पूरी खबर...
संक्रमण का खतरा: पंजाब में 30 जून तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कोविड महामारी को देखते हुए 30 जून तक पंजाब के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने को कहा है।
पढ़ें पूरी खबर...