फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: ओलंपिक में हॉकी टीम की जीत से झूमा प्रदेश और प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा

Thu, 05 Aug 2021 05:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब के अधिकारी जानबूझकर ड्रग अपराधियों की रक्षा कर रहे हैं। इस सख्त टिप्पणी के साथ ही 12 लाख ट्रामाडोल टैबलेट्स के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज न करने पर जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई को 28 अक्तूबर को सुनवाई पर जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के अपने निर्णय के मद्देनजर वे सीएम के प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


चक्क दित्ते फट्टे: बेटों की जीत पर पंजाब-हरियाणा में दिवाली सा जश्न, कहीं हॉकी लहराई कहीं घेवर बंटा
भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद वो करिश्मा कर दिखाया जिसका इंतजार हर भारतीय को था। हालांकि ये इंतजार पंजाब और हरियाणा में ज्यादा था क्योंकि टीम में इन प्रदेशों का ही दबदबा है। गुरुवार सुबह जैसे ही टीम ने जर्मनी को मात दी, दोनों प्रदेशों में जश्न शुरू हो गया। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के अपने निर्णय के मद्देनजर वे सीएम के प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हैं। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


पंजाब: सरकारी जमीन पर खेती करने वाले किसान बनेंगे मालिक, धान की सीधी बिजाई में बठिंडा आगे
पंजाब में एक जनवरी, 2020 तक 10 साल या इससे अधिक अवधि के लिए सरकारी जमीन पर काश्त और कब्जा रखने वाले भूमि रहित, सीमांत या छोटे किसान अब सरकारी जमीन के आवंटन के योग्य होंगे। जमीन के आवंटन के लिए संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट के पास आवेदन करना जरूरी होगा।  पढ़ें विस्तृत खबर... 

पटियाला पहुंचे नवजोत सिद्धू: कहा- अगले विधानसभा सत्र में कृषि कानून होंगे रद्द, पंजाब अपने कानून बनाएगा
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को पटियाला के घन्नौर से विधायक मदन लाल जलालपुर के घर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में कृषि कानूनों में संशोधन नहीं, बल्कि इन्हें रद्द किया जाएगा और यह हमारा हक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात के दौरान भी उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की थी। पढ़ें विस्तृत खबर... 

हाईकोर्ट ने कहा: ड्रग अपराधियों की जानबूझकर रक्षा कर रहे पंजाब के अधिकारी, सीबीआई को सौंपा मामला
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब के अधिकारी जानबूझकर ड्रग अपराधियों की रक्षा कर रहे हैं। इस सख्त टिप्पणी के साथ ही 12 लाख ट्रामाडोल टैबलेट्स के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज न करने पर जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई को 28 अक्तूबर को सुनवाई पर जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें