संयुक्त किसान मोर्चे के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब में चुनावी मुहिम का बिगुल फूंक दिया है। गढ़शंकर में किसान नेताओं से मीटिंग में उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने इसे मिशन पंजाब का नाम दिया है। वहीं 2022 में पंजाब जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी वादे करने शुरू कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन ने भी 13 चुनावी घोषणाएं की हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव: अकाली दल ने खोला वादों का पिटारा, सत्ता में आए तो 400 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त
2022 में पंजाब जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी वादे करने शुरू कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन ने भी 13 चुनावी घोषणाएं की हैं। शिअद प्रधान ने चंडीगढ़ में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के बाद 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया। इसके साथ ही किसानों को 10 रुपये सस्ता डीजल और उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देने का एजेंडा तय किया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
गुरनाम चढ़ूनी का मिशन पंजाब शुरू: किसान नेता का एलान, 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे
संयुक्त किसान मोर्चे के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब में चुनावी मुहिम का बिगुल फूंक दिया है। गढ़शंकर में किसान नेताओं से मीटिंग में उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने इसे मिशन पंजाब का नाम दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
कपूरथला: अमेरिका के जार्जिया में पंजाबी युवक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला के बेगोवाल के मूल निवासी युवक की अमेरिका के जार्जिया में एक अमेरिकी नागरिक ने गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक पर गोली उस समय चलाई गई, जब वह अपने स्टोर पर काम कर रहा था। उधर, अमेरिकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: गैंगस्टर रणदीप सिंह कंधोवालिया समेत तीन को गोलियां मारी, राणा की हालत गंभीर
अमृतसर के मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की रात गैंगस्टर रणदीप सिंह राणा कंधोवालिया और उसके दो साथियों को गोलियां मार दी। कंधोवालिया को एक गोली सिर में और एक गोली उसकी छाती में लगी, जबकि उसके दोनों साथियों के कंधे में एक-एक गोली लगी। राणा कंधोवालिया अपने दो साथियों के साथ अस्पताल में दाखिल अपनी महिला रिश्तेदार का हाल जानने पहुंचा था।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं। विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 ने सैनी समेत छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियर निम्रतदीप सिंह, सुरिंदर जीत सिंह, अजय कौशल, प्रद्युम्न सिंह और अमित सिंगला शामिल हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...