फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: स्कूल खुलते ही बढ़े कोरोना के केस और मोगा में किसानों-पुलिस के बीच झड़प

Thu, 02 Sep 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटी बीएसएफ की चौकी के पास बुधवार रात बीएसएफ की फायरिंग में एक पाकिस्तानी तस्कर घायल हो गया और दो तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। बीएसएफ को मौके से हेरोइन के दो पैकेट भी मिले हैं।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बीच पंजाब में बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यह खुलासा केंद्र द्वारा कराए गए सर्वे में हुआ है। पंजाब में 30 दिन के आंकड़ों के अनुसार 9.6 प्रतिशत की दर से बच्चों में संक्रमण की वृद्धि हुई है और राज्य संक्रमण दर में शीर्ष पर है। 2 अगस्त से स्कूल खुलने के बाद बच्चों में संक्रमण के ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


सुखबीर बादल का विरोध करने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प, चले ईंट-पत्थर

मोगा में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल की रैली ने उस समय अलग ही रुख ले लिया, जब सुखबीर बादल का विरोध करने जा रहे किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने जहां हल्के लाठी बल का प्रयोग किया वहीं किसानों ने पुलिस पर पथराव करने समेत रैली स्थल पर खड़े वाहनों पर पथराव किया। पढ़ें विस्तृत खबर... 

अटारी बॉर्डर पर लगा देश का पहला रेडिएशन डिटेक्शन इक्विपमेंट, करेगा ट्रकों का एक्स-रे
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में चल रहे हालात के बीच तस्करी को रोकने के लिए भारत ने अपना पहला रेडिएशन डिटेक्शन इक्विपमेंट अटारी बॉर्डर पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर लगाया है। लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आदित्य मिश्रा के अनुसार इस डिवाइस को फुल-बॉडी ट्रक स्कैनर कहा जाता है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में घमासान: हरीश रावत ने भी माना-सब ठीक नहीं है, पर कैबिनेट में फेरबदल पर चर्चा नहीं
पंजाब कांग्रेस में चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेश प्रभारी हरीश रावत लगातार सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश पार्टी  प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब उन्होंने भी पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक न होने की बात मान ली है। रावत ने कहा कि वे यह नहीं कह सकते कि सब ठीक है लेकिन प्रयास जारी है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

सरहद से तस्करी का प्रयास: बीएसएफ ने की फायरिंग, एक पाकिस्तानी तस्कर घायल, हेरोइन के दो पैकेट बरामद
पंजाब के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटी बीएसएफ की चौकी के पास बुधवार रात बीएसएफ की फायरिंग में एक पाकिस्तानी तस्कर घायल हो गया और दो तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। बीएसएफ को मौके से हेरोइन के दो पैकेट भी मिले हैं।  पढ़ें विस्तृत खबर... 

बच्चों में कोरोना : संक्रमण दर के मामले में पंजाब शीर्ष पर, स्कूल खुलते ही बढ़े केस
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बीच पंजाब में बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यह खुलासा केंद्र द्वारा कराए गए सर्वे में हुआ है। पंजाब में 30 दिन के आंकड़ों के अनुसार 9.6 प्रतिशत की दर से बच्चों में संक्रमण की वृद्धि हुई है और राज्य संक्रमण दर में शीर्ष पर है। 2 अगस्त से स्कूल खुलने के बाद बच्चों में संक्रमण के ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें