फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: कैप्टन-हरीश रावत के बीच चले शब्दबाण और पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे चन्नी

Fri, 01 Oct 2021 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लगभग दो दशक से पंजाब में कांग्रेस का पर्याय बने कैप्टन अमरिंदर सिंह अब नई पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर अपने तीखे तेवर से सभी को अवगत तो करवा ही दिया है। प्रदेश में कांग्रेस के नाराज वरिष्ठ नेताओं का एक बड़ा गुट है। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में मचे तूफान के बीच राज्य के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएम चन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी से एक अक्तूबर से राज्य में धान की खरीद स्थगित करने के केंद्र के पत्र को वापस लेने के संबंध में मुलाकात करने पहुंचे। पढ़ें अन्य खबरें..
विज्ञापन


कैप्टन का पलटवार: हरीश रावत के बयान का दिया जवाब, कहा-सारी दुनिया ने मेरा अपमान देखा 
पंजाब कांग्रेस का घमासान थमता नहीं दिख रहा। शुक्रवार को पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस ने जो किया कैप्टन के लिए किया। इस पर पलटवार करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आलोचक भी मुझ पर अंगुली नहीं उठा सकते। पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब का संकट: अब हरीश रावत ने कैप्टन पर साधा निशाना, कहा-किसान विरोधी भाजपा के मददगार न बनें
पंजाब कांग्रेस के घमासान के बीच पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। रावत ने कहा कि हाल ही के कैप्टन के बयान ऐसे हैं जैसे वे किसी दबाव में हैं। रावत ने कहा कि कैप्टन किसान विरोधी भाजपा के मददगार न बनें। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब का घमासान: सियासी संग्राम के बीच पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम चरणजीत चन्नी
पंजाब कांग्रेस में मचे तूफान के बीच राज्य के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएम चन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी से एक अक्तूबर से राज्य में धान की खरीद स्थगित करने के केंद्र के पत्र को वापस लेने के संबंध में मुलाकात करने पहुंचे। पढ़ें विस्तृत खबर...

कैप्टन के तेवर: नए संगठन को खड़ा करेंगे अमरिंदर, पंजाब के इन नाराज नेताओं को लाएंगे साथ 

लगभग दो दशक से पंजाब में कांग्रेस का पर्याय बने कैप्टन अमरिंदर सिंह अब नई पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर अपने तीखे तेवर से सभी को अवगत तो करवा ही दिया है। प्रदेश में कांग्रेस के नाराज वरिष्ठ नेताओं का एक बड़ा गुट है। पढ़ें विस्तृत खबर...

धान खरीद में देरी पर रार: सीएम चन्नी दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, सुखबीर बोले- ऐसा पहली बार हुआ
बारिश और नमी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब को 11 अक्तूबर से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर धान की खरीद करने का निर्देश जारी किया था। गुरुवार शाम को आए इस आदेश के बाद पंजाब में राजनीति गरमा गई है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें