फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बाइक के सामने पशु आ जाने से हुआ सड़क हादसा, देवर-भाभी की मौत, बच्चा बाल बाल बचा

Mon, 08 Apr 2024 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे बता दें कि सड़कों पर मंडराने वाले पशुओं के कारण पहले भी अनेक हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन इस समस्या का हल निकालने में नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक पर सवार होकर शोकसभा में शामिल होने जा रहे देवर भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा अचानक सामने पशु आने के चलते हुआ। उनके साथ सवार एक बच्चा इस हादसे में बाल बाल बच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसर अबोहर उपमंडल के तहत आते बल्लुआना की ढाणी देसराज निवासी भोला व उसकी भाभी राज कौर तथा उनका तीन साल का पोता अमनजोत बाइक पर सवार होकर ऐलनाबाद में एक शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे।।

जब वे सरदारपुरा ढाणी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक सामने आए पशु से टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायलों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां भोला व उसकी भाभी राज कौर की मौत हो गई। जबकि तीन साल का बच्चा अमनजोत मामूली चोटिल हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें