फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: समर्थकों समेत कांग्रेस नेता दामन बाजवा ने थामा कमल, अमृतसर में पूर्व मेयर सुभाष शर्मा अकाली दल में शामिल

Mon, 07 Feb 2022 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला/अमृतसर (पंजाब)

सार

टिकट न मिलने से नाराज युव कांग्रेस नेता दामन बाजवा ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। इससे सुनाम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
दामन बाजवा भाजपा में शामिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रभारी दामन बाजवा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। दामन का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बडे़ झटके से कम नहीं है। दामन बाजवा सुनाम विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट की दावेदार थीं और 2017 में उन्होंने इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। 

विज्ञापन


दामन कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं लेकिन कांग्रेस ने यहां से दामन का टिकट काटकर विधायक सुरजीत सिंह धीमान के भतीजे जसविंदर धीमान को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे दामन बेहद नाराज थीं और पिछले दिनों पंजाब भाजपा के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दामन के निवास स्थान पर मिलने पहुंचे थे, तब दामन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें थीं लेकिन दामन ने समर्थकों से सलाह के बाद फैसला लेने की बात कही थी। 

सोमवार को चंडीगढ़ में दामन ने भाजपा का कमल थाम लिया है। ऐसे में सुनाम में भाजपा का दायरा विशाल हो गया है। भाजपा के इस दांव से सुनाम के सियासी समीकरण बदलना तय माना जा रहा है। दामन ने काउंसिल व पंचायत चुनाव में जीत का परचम लहराया था और अपने साथ सुनाम काउंसिल के अध्यक्ष निशान सिंह टोनी समेत कई जनप्रतिनिधियों को भाजपा के पाले में ले आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संगठन से जुडे़ रहने के कारण युवा वर्ग में दामन की मजबूत पकड़ है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। यहां आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है लेकिन दामन बाजवा के इस कदम से अकाली दल संयुक्त, पीएलसी और भाजपा प्रत्याशी सनमुख सिंह मोखा को बल मिलेगा। दामन ने कहा कि कांग्रेस में काम या समर्पण नहीं बल्कि परिवारवाद हावी हो गया है।

अमृतसर पूर्वी में पूर्व मेयर सुभाष शर्मा अकाली दल में शामिल
पंजाब में अमृतसर की सबसे हॉट सीट मानी जा रही अमृतसर पूर्वी विधानसभा हलके में भाजपा और कांग्रेस को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब भाजपा के पूर्व मेयर सुभाष शर्मा और कांग्रेस की पूर्व पार्षद रछपाल कौर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने सोमवार को हलके में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 5 दर्जन भाजपा और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।

मजीठिया ने पार्टी के इन नए सदस्यों को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में उन्हें जहां पूरा सम्मान दिया जाएगा। वहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की अपने हलके की अनदेखी के कारण ही लोग शिअद में शामिल होकर अपनी मूल पार्टियों से नाराजगी जता रहे हैं। उन्होंने इलाका वासियों से सहयोग मांगते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पूर्वी हलके को सबसे बेहतर हलके के रूप में विकसित करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग ही कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी का काम तमाम करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मेयर सुभाष शर्मा ने कहा कि आज भाजपा में कार्यकर्ताओं पर तानाशाही हावी होने लगी है, जबकि शिअद हमेशा ही अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करता है और विकास कामों में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं करता। कांग्रेस की पूर्व पार्षद रछपाल कौर ने कहा कि पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं को बिल्कुल भूल गए हैं। मेडिकल सेल एसोसिएशन के चेयरमैन अमरदीप सिंह भी अपने साथियों के साथ शिअद का हिस्सा बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें