फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस ने शुरू हुआ डैमेज कंट्रोल

Wed, 08 Jan 2014 01:13 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के ऐलान के बाद शुरू हुई बगावत पर नियंत्रण पाने के लिए आखिरकार पार्टी हाईकमान ने ही डैमेज कंट्रोल एक्सरसाइज शुरू की है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम नई दिल्ली में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी से मुलाकात की।

इसके बाद शाम को ही कांग्रेस आलाकमान की ओर से चार सदस्यीय कमेटी के गठन की घोषणा कर दी गई।

यह कमेटी नाराज नेताओं का पक्ष सुनेगी।

एआईसीसी महासचिव और पंजाब के प्रभारी शकील अहमद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

पंजाब प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा द्वारा प्रदेश की नई कार्यकारिणी के ऐलान के बाद राज्य के अनेक दिग्गजों ने नाराजगी जताते हुए कार्यकारिणी में मिले पदों से इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफों का सिलसिला एक हफ्ते से लगातार जारी रहा। सोमवार को बाजवा द्वारा बुलाई गई कार्यकारिणी की पहली बैठक में भी हंगामे के आसार थे, लेकिन बैठक शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन


इसका खास कारण रहा कि विरोधी गुट के नेता दिल्ली का रुख कर चुके थे। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को सभी नाराज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले, जिसके बाद कैप्टन ने सोनिया गांधी से मिलकर उन्हें प्रदेश कांग्रेस में

नाराजगी के बारे में बताया। इस मुलाकात के बाद ही हाईकमान ने कमेटी गठित कर दी।

चार सदस्यीय कमेटी में शामिल सभी नेता बाजवा विरोधी
आलाकमान ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्पेशल इनवाइटी मोहिंदर सिंह केपी को चार सदस्यीय कमेटी का प्रमुख बनाया है। कमेटी के अन्य सदस्यों में विधायक लाल सिंह, एआईसीसी सचिव केएल शर्मा और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रधान डॉ. मालती थापर शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि यह चारों नेता बाजवा विरोधी माने जाते हैं और नव गठित कार्यकारिणी पर विरोध भी जता चुके हैं। यह कमेटी सभी नाराज नेताओं का पक्ष सुनने के बाद आलाकमान को अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें