फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा-दिल्ली, बठिंडा-लहरा ट्रैक पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक रेल

Fri, 24 Jan 2014 08:50 AM IST
अमर उजाला,बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से बठिंडा और बठिंडा से लहरा मोहब्बत रेलवे ट्रैक पर तीन साल बाद बिजली से चलने वाली रेल गाड़ियां और माल गाड़ियां चलेंगी। विभाग इस परियोजना पर 260 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन


उसके बाद इस रेलवे रूट पर डीजल के इंजन के बजाय बिजली का इंजन दौड़ेगा। ये बातें वीरवार को रेलवे के कोर के जीएम जगदेव कालिया ने कहीं।

सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेलवे इलेक्ट्रिफिकेश (कोर) के जीएम जगदेव कालिया ने कहा कि डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं इसलिए रेल ने इलेक्ट्रिफिकेश प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत नई दिल्ली से बठिंडा रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जाएगा। बठिंडा से लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट का ट्रैक का भी विद्युतीकरण होगा।
विज्ञापन


जीएम बठिंडा रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद तलवंडी साबो चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें