फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार करने में असफल रहने पर किया कत्ल

Thu, 23 Jan 2014 09:59 PM IST
अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मेहंदीपुर में बुधवार दोपहर को महिला का कत्ल आरोपी द्वारा दुराचार करने में असफल रहने पर किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो कत्ल की वजह सामने आई।
विज्ञापन



पकड़ा गया युवक इंजीनियरिंग का छात्र है और वह मृतक महिला का दूर का रिश्तेदार भी है।


बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव मेहंदीपुर में एक घर में घुस कर सुरेश कुमारी (38) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जबकि उसकी सास को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया था।


डीएसपी सर्बजीत सिंह ने बताया कि घटना के वक्त मौके से भागे पड़ोस में रहने वाले युवक अनुजप्रीत सिंह को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह महिला से संबंध बनाना चाहता था लेकिन महिला ने विरोध किया। बेइज्जती के डर से उसने महिला का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन




इस दौरान महिला की सास भी वहां आ गई, तो उसने उसे भी मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई दातर को भी बरामद कर लिया गया उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें