आजादी के बाद पंजाब में बनेगी पहली मालवा नहर, दो लाख एकड़ भूमि को लाभ होगा। पंजाब में जल्द नई खेती नीति जारी होगी। विधानसभा में केवल पंजाब की बात होनी चाहिए।
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां ने कहा कि पंजाब में आजादी के बाद पहली मालवा नहर बनने जा रही है। जिससे दो लाख एकड़ कृषि भूमि को लाभ होगा। रविवार को सुनाम में पूर्व एसएसपी हरदेव सिंह धालीवाल की बरसी शोक सभा में पहुंचे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तो पंजाब के सच्चे हमदर्द हैं। एसवाईएल नहर तो पंजाब को उजाड़ने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मालवा नहर के निर्माण को हरी झंडी दी है, जिससे सूबे में खुशहाली लौटेगी। उन्होंने कहा कि माहिरों की ओर से नई खेती नीति बनाई जा रही है और जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा।
जिससे पंजाब के किसानों को भारी लाभ होगा । उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार की सबसे अहम प्राप्ति 43 हजार नौकरियां में एक पैसे का इलजाम नहीं है। पारदर्शीता व ईमानदारी से योग्य युवाओं को नौकरी मिली है। पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी को बड़ा फतवा दिया है और उम्मीदें भी बड़ी हैं।
विज्ञापन
सरकार, लोगों से जुड़ी हुई है और दुख तकलीफ दूर की जा रही है। झूठे मामले दर्ज करने का कल्चर इस सरकार ने खत्म कर दिया है। अफसरशाही पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में केवल पंजाब की बात होनी चाहिए।
निजी द्वेष का वहां कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर गुरिंदर सिंह धालीवाल, लक्की धालीवाल, डीएसपी सुखविंदर सिंह चौहान, चेयरमैन महिंद्र सिंह सिद्धू, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीक सिंह आदि उपस्थित रहे।