फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित गांवों के 16 स्कूल 22 जुलाई तक बंद, बाकी सोमवार से खुलेंगे

Sun, 16 Jul 2023 09:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी,कपूरथला (पंजाब)

सार

उपायुक्त ने बताया कि जिले के बाकी स्कूल सोमवार से आम दिनों की तरह खुलेंगे। बाढ़ प्रभावित गांवों के 16 स्कूलों को 22 जुलाई 2023 तक बंद कर रखने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने आचार संहिता 1973 की धारा 144 का प्रयोग करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी/सेकेंडरी) से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिला कपूरथला के ब्लॉक सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित गांवों के 16 स्कूलों को 22 जुलाई 2023 तक बंद कर रखने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


डीसी ने बताया कि इनमें सरकारी प्राइमरी स्कूल चन्नणविंडी, सरकारी प्राइमरी स्कूल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखमंगा, सरकारी प्राइमरी स्कूल तकिया, सरकारी प्राइमरी स्कूल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वाटांवाली, सरकारी प्राइमरी स्कूल भरोआना, सरकारी प्राइमरी स्कूल शेरपुर सधा, सरकारी प्राइमरी स्कूल भागोअराईयां, सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदरपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल सरूपवाल, सरकारी प्राइमरी स्कूल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहवाला, सरकारी प्राइमरी स्कूल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जब्बोवाल शामिल हैं। इसके अलावा जिले के अन्य सभी स्कूल 17 जुलाई दिन सोमवार से खुलेंगे।

आदेश में कहा गया है कि बाढ़ की स्थिति और जिला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी/सेकेंडरी)  कपूरथला से प्राप्त रिपोर्टों को ध्यान में रखते हुए सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली छात्रों और शिक्षकों की पहुंच संभव नहीं है। अतः बाढ़ के पानी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए साफ-सफाई के अभाव तथा इन विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता देते हुए इन विद्यालयों को खोलना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें