फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: ग्रामीणों ने मनप्रीत बादल के पोस्टरों को उतारकर किया आग के हवाले, कहा-झूठ बोलते हैं वित्तमंत्री

Sun, 12 Dec 2021 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने गांव में मनप्रीत बादल समेत किसी भी बडे़ कांग्रेसी नेता को नहीं आने देंगे। अगर इसके बावजूद कांग्रेसी नेता उनके गांव में आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
बठिंडा में मनप्रीत बादल के पोस्टर उतारता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के देहात एरिया से संबंधित गांव गहरी देवी नगर और भागी बांदर की दीवारों पर लगाए गए वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और कांग्रेसी नेता गुरजंट सिंह कुत्तीवाल के पोस्टरों को ग्रामीणों ने उतरवाने के बाद आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


गांव वासी बूटा सिंह, नरिंदर सिंह ने कहा कि मनप्रीत झूठ बोलने में माहिर हैं। एक तरफ मनप्रीत बादल बोलते हैं कि खजाना खाली है दूसरी तरफ मुख्यमंत्री चन्नी कह रहे हैं कि खजाना खाली नहीं है। जिसके चलते वे बडे़ बडे़ एलान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पूरे प्रदेश में सीएम चन्नी ने किसानों को मुआवजा राशि, कच्चे कर्मियों को पक्का करने और रोजगार देने संबंधी पोस्टर लगवाए लेकिन हकीकत में चन्नी सिर्फ एलान मंत्री हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने गांव में मनप्रीत बादल समेत किसी भी बडे़ कांग्रेसी नेता को नहीं आने देंगे। अगर इसके बावजूद कांग्रेसी नेता उनके गांव में आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के चुनाव में वादा किया था कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा लेकिन आज तक सरकार ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। बल्कि उनके सिर पर जो कर्ज है, उस पर से पूरा पर्दा उठा दिया जिसके चलते उनके बच्चों के रिश्तों में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन


पोस्टर लगाने वाले युवकों से ग्रामीणों ने पूछा कि तुम्हें कोई नौकरी मिली है। अगर नहीं मिली तो क्यों पोस्टर लगा रहे हो। उन्होंने पोस्टर लगवाने वाले युवाओं से ही पोस्टर उतरवाए और बाद में सबको एकत्र कर जला दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें