फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सांसद को आया अमित शाह का फोन!: दिल्ली में मिलने के लिए कहा, राजकुमार चब्बेवाल ने पुलिस को दी शिकायत

Fri, 08 May 2026 03:14 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को गृह मंत्री अमित शाह बताया और उनसे मुलाकात की बात की।
विज्ञापन
अमित शाह और डाॅ. राजकुमार चब्बेवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के सांसद डाॅ. राजकुमार चब्बेवाल को गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर एक संदिग्ध फोन कॉल आई। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह उनसे बात करना चाहते हैं। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन पर खुद को अमित शाह बताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और पूछा कि वह इस समय कहां हैं।

डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि उन्होंने कहा कि वह होशियारपुर में हैं। इस पर खुद को अमित शाह बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि जब भी वह दिल्ली आएं तो उनसे मुलाकात करें।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्हें शक हुआ क्योंकि फोन करने वाले की आवाज गृह मंत्री अमित शाह जैसी नहीं थी और न ही कॉल किसी आधिकारिक नंबर से आई थी। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और संबंधित मोबाइल नंबर व कॉल की पूरी जानकारी देकर जांच करने को कहा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी जांच के जरिए कॉल करने वाले व्यक्ति और नंबर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें