फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: स्कूटी स्लिप होने से गिरे पिता-पुत्री के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की मौत; देखें वीडियो

Fri, 08 May 2026 01:44 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

गली में सड़क बना रहा रोड रोलर पिता-पुत्री के ऊपर से गुजर गया। स्कूटी चालक का सिर फटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि बच्ची भी रोड रोलर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
सड़क पर गिरे पिता-पुत्री - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा की गणेशा बस्ती गली नंबर 9 में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ जा रहा था। एक घर के बाहर बने रैंप पर थोड़ी बजरी बिखरी होने के कारण स्कूटी अचानक स्लिप हो गई। इससे पिता-पुत्री दोनों सड़क के बीच गिर गए।
विज्ञापन


इसी दाैरान गली में सड़क बना रहा रोड रोलर पिता-पुत्री के ऊपर से गुजर गया। स्कूटी चालक का सिर फटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि बच्ची भी रोड रोलर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस में वालंटियर सुमित महेश्वरी, राजविंदर, गौतम शर्मा, आकाश गर्ग मौके पर पहुंचे। संस्था की एक टीम ने घायल बच्ची को पहले नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए जहां प्राथमिक सहायता के बाद बच्ची को एंजेल अस्पताल में रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान विशाल गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी अफीम वाली गली बठिंडा और बच्ची की पहचान मन्नत (9) पुत्री विशाल गुप्ता के तौर पर हुई। बच्ची की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। संस्था की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें