फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: 7 से 21 नवंबर तक पेट्रोल-डीजल मिलेगा सुबह सात से शाम पांच बजे तक, सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 22 से हड़ताल

Sun, 24 Oct 2021 04:46 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना

सार

पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कड़ा फैसला लिया है। पंजाब में दो मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में एसोसिएशन की शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान फैसला लिया गया कि मांगें पूरी न होने पर 22 नवंबर से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। वहीं, 7 से 21 नवंबर के बीच सुबह सात से शाम पांच बजे तक ही तेल बेचा जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बीते लंबे समय से सरकार से समक्ष अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगा रहे पेट्रोल पंपों ने आखिरकार शनिवार देर रात को लुधियाना में कड़ा फैसला लिया है। लुधियाना के एक क्लब में पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 7 से लेकर 21 नवंबर तक पंजाब के सभी पेट्रोल पंप मालिक सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक डीजल और पेट्रोल ग्राहकों को देंगे। फिर भी अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 22 नवंबर को पंजाब के सभी पेट्रोल पंपों को बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हिसार: देव वाटिका में डेंगू आशंकित दो बच्चियों की मौत, आसपास ही हैं दोनों के मकान, बीमारी के बढ़ते प्रकोप से लोगों में डर

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं
वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। एसोसिएशन के इस फैसले से हड़कंप का माहौल है। एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजू शर्मा ने बताया कि इस समय पंजाब में लगभग 3400 पेट्रोल पंप काम कर रहे हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। पंजाब के मुकाबले हरियाणा और हिमाचल में तेल सस्ता है। क्योंकि वहां की राज्य सरकारों ने तेल पर वैट को कम किया है। पंजाब में सरकार ने वैट में कोई राहत नहीं दी है। सीमावर्ती एरिया में लगे पेट्रोल पंप मालिकों को इसके कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका काम न के बराबर रह गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नई पार्टी के एलान से पहले कैप्टन का बड़ा बयान: कहा- पहले किसानों की समस्या हल करे केंद्र, तभी भाजपा से होगी गठबंधन पर बातचीत
विज्ञापन


दोगुने से अधिक बढ़ चुके हैं दाम
संचालकों ने कहा कि बीते कुछ साल में पेट्रोल के दाम दोगुना बढ़ चुके हैं। उन्हें मिलने वाली कमीशन को नहीं बढ़ाया जा रहा है। उनकी इनपुट कोस्ट में लगातार इजाफा होता जा रहा है। जिसके चलते उन्हें खर्च निकालने भारी पड़ रहे हैं। इसलिए वे सरकार से लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग पर कोई गौर करने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें-मनीष तिवारी के निशाने पर हरीश रावत: कहा- इतनी अराजकता 40 साल में कभी नहीं देखी, दागे कई सवाल

सारे पेट्रोल पंप मालिक मानेंगे फैसला
इस फैसले को पंजाब के सभी पेट्रोल पंप मालिक मानेंगे। इस बैठक में एसोसिएशन प्रदेश प्रधान परमजीत सिंह सीविया, डॉक्टर मनजीत सिंह, उप प्रधान मोंटी सहगल, सहित पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, संगरूर, बठिंडा, रोपड़, फ्तेहगढ़ सहित सभी जिलों से सदस्य हिस्सा लेने पहुंचे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें