फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सीएम के गांव के लोगों ने दस एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाया, भगवंत मान ने तीन मई को की थी अपील

Mon, 09 May 2022 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

तीन मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने गांव सतौज पहुंचे थे। तब उन्होंने अपने गांव के किसानों से धान की सीधी बिजाई करने और पंचायती जमीन से अवैध कब्जा त्याग कर पंजाब में मिसाल कायम करने की अपील की थी। सीएम की दोनों अपील यहां रंग ला रही हैं।
विज्ञापन
सुनाम के गांव सतौज का मुख्य दरवाजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम के गांव सतौज के लोगों ने मुख्यमंत्री बने अपने गांव के बेटे भगवंत की अपील का मान रखकर पंजाब में नई मुहिम का आगाज किया है। सीएम ने कुछ दिन पहले पंजाब के लोगों से पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा छोड़ने की अपील की थी। इस अपील का सबसे पहला असर सीएम के गांव सतौज में दिखा है। कुछ दिनों के भीतर यहां के लोगों ने स्वेच्छा से करीब दस एकड़ पंचायती जमीन से अपना कब्जा हटाकर जमीन को पंचायत के हवाले कर दिया है। करीब पांच एकड़ जमीन शेष है जिसे जल्द ही पंचायत को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंजाब में लाखों एकड़ जमीन इसी प्रकार अवैध कब्जे में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम की इस कोशिश को उनके गांव सतौज के लोगों ने आगे बढ़ाया है। गांव के सरपंच के अनुसार, इससे गांवों के लिए आय के द्वार खुलेंगे और जरूरी विकास करवाने के लिए ग्रांटों पर निर्भरता कम होगी। 

तीन मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने गांव पहुंचे थे। तब उन्होंने अपने गांव के किसानों से धान की सीधी बिजाई करने और पंचायती जमीन से अवैध कब्जा त्याग कर पंजाब में मिसाल कायम करने की अपील की थी। सीएम की दोनों अपील यहां रंग ला रही हैं। यहां के कई किसान, धान की सीधी बिजाई के लिए भी आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
गांव के सरपंच चरणा सिंह ने बताया कि लोगों ने मुख्यमंत्री मान की अपील को स्वीकार करते हुए अपनी मर्जी से जमीन से कब्जा छोड़े हैं। पांच या छह एकड़ जमीन से कब्जा शेष रह गया है जिसे लोग जल्द छोड़ देंगे। सरपंच ने बताया कि पिछले कई दशकों से इस जमीन पर कब्जा था लेकिन गांव के बेटे के सीएम बनते ही लोगों ने जमीन, पंचायत को सौंप दी है। सरपंच ने कहा कि पहले  गांव को आमदनी नहीं थी लेकिन अब इस जमीन से गांव को आय होगी और विकास के जरूरी कार्य करवाए जा सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें