फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल लोगों को बढ़ती आबादी पर काबू पाने को किया जागरूक

Sat, 09 Jul 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में नर्सिंग स्टूडेंट्स की ओर से निकाली जा रही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व आबादी दिवस के संबंध में सरकारी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल माता कौशल्या अस्पताल की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसके जरिये लोगों को बढ़ती आबादी पर काबू पाने के लिए जागरूक किया गया। रैली को सिविल सर्जन डा. सुबोध गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर डा. गुप्ता ने कहा कि बढ़ती आबादी से कई नुकसान हैं, इसलिए लोगों को इस पर काबू पाने के लिए रैली निकाली गई है। साथ ही रैली के जरिये लोगों को परिवार भलाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है। जहां परिवार नियोजन के लिए चीरा रहित नसबंदी और महिलाओं के लिए नलबंदी के आपरेशन किए जाते हैं, वहीं अब डिलीवरी के 24 घंटे के अंदर कापर टी लगने की भी व्यवस्था है। जो पांच साल तक गर्भ निरोधक के तौर पर काम करती है।

परिवार अपनी इच्छा के मुताबिक गर्भ निरोधक साधन का चुनाव कर सकता है। गांवों में आशा वर्कर भी लोगों को परिवार नियोजन का पक्का तरीका अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। रैली के दौरान छात्राओं की ओर से हाथों में बैनर उठाए हुए थे, जिनके जरिये लोगों को फैमिली प्लानिंग के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें