फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद मक्खी का कहर : दो किसानों ने अपनी चार एकड़ फसल जोती

Sat, 09 Jul 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में सफेद मक्खी से बर्बाद फसल जोतता किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद लहरागागा क्षेत्र में सफेद मक्खी का कहर किसानों की नरमे की फसल पर बरप रहा है। इससे आहत किसान अपनी फसल जोतने को मजबूर हो रहे हैं। इलाके के दो किसानों ने सफेद मक्खी की चपेट में आई अपनी चार एकड़ नरमे की फसल को जोत दिया।
विज्ञापन


लहरा के गांव संगतपुरा के किसान राम सिंह और गुरदीप सिंह ने दो महीने पहले कड़ी मेहनत करके नरमे की फसल की बिजाई की थी। अच्छी पैदावार के लिए दोनों किसानों ने महंगे भाव का बीज का इस्तेमाल किया था। अब जब फसल पर फल फूल लगने का समय आया तो ऐन मौके उनकी फसल को सफेद मक्खी ने चपेट में ले लिया। इससे परेशान दोनों किसानों ने अपनी दो-दो एकड़ में लगे नरमे की फसल को जोत दिया। किसानों ने कहा कि सरकार उन्हें इस नुकसान का उचित मुआवजा दे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें