पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में कैंपस की साफ-सफाई करते एनसीसी कैडेट।
- फोटो : अमर उजाला
रकारी महिंदरा कॉलेज में एनसीसी के तीनों विंगों आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की ओर से स्वच्छ भारत प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसके तहत कॉलेज में साफ-सफाई की गई। कालेज के प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने बताया कि वातावरण में लगातार प्रदूषण फैलता जा रहा है। इस कारण लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बरसात के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है। इसलिए सभी का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास सफाई रखें। इस मौके पर प्रोफेसर जरनैल सिंह, प्रोफेसर नवजोत सिंह, प्रोफेसर सवीर मौजूद थे।