प्रताप कॉलोनी वाले चौक के पास मंगलवार दोपहर एक सहायक लाइनमैन की बिजली का करेंट लगने से मौत हो गई।
मृतक कर्मचारी का शव करीब दो घंटे तक खंभे पर लटका रहा।
इससे सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया।
पावरकॉम दफतर राजपुरा पूर्व के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि कु छ कर्मचारी बिजली की लाईन की मरम्मत करने के लिए कस्तूरबा रोड से भोगलां रोड प्रताप कॉलोनी चौक में लगे खंभे पर चढ़ कर काम कर रहे थे।
सहायक लाइनमैन हेतराम निवासी गऊशाला रोड हाई वोनटेज तारों की बिजली सप्लाई बंद करवाकर मरम्मत करने लगे कि अचानक खंभे में करेंट आ गया। इससे वे खंभे और तारों के बीच में ही लटक गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर पहुंचे कस्तूरबा पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने पुलिस पार्टी और करेन की मदद से शव को खंभे से उतारा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पावरकॉम अधिकारी खंभे में करेंट के अचानक आने के कारणों की जांच कर रहे है।