फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है अकाली दल: ढींढसा

Fri, 22 Apr 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते सुखदेव सिंह ढींढसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के महासचिव व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने दो टूक कहा कि पानी की रक्षा के लिए अकाली दल किसी भी हद तक जा सकता है। पानी के एक बूंद भी किसी राज्य में जाने नहीं देंगे। वीरवार को यहां मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन प्रितपाल सिंह हांडा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद ढींढसा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब के साथ तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने धक्का किया था। पंजाब तो इंसाफ की मांग कर रहा है। हरियाणा से कोई दुश्मनी नहीं है। यदि हरियाणा को कभी पंजाब के हिस्सा होने के एवज में पानी देने की वकालत की जा रही है तो पंजाब को भी यमुना का पानी मिले। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को विश्व का सबसे झूठा व्यक्ति करार देते कहा कि दिल्ली सरकार, सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा दायर करके पानी के मुद्दे पर अपना स्टैंड दे चुकी है लेकिन अब मौकापरस्ती की सियासत करते हुए केजरीवाल दोबारा हलफनामा देने की बात कर रहे हैं। इस ड्रामे को पंजाब की जनता समझ गई है। ढींढसा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गेहूं की खरीद के लिए पूरी राशि जारी की जाएगी। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा गेहूं आने की उम्मीद है। इस मौके पर प्रितपाल सिंह हांडा, गुरचरण सिंह हरीका, सुशील गोयल, सुरिंदर सिंह, हरविंदर सिंह हांडा, जसविंदर सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें