फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी सप्लाई ठप, महिलाओं ने दफ्तर के सामने लगाया धरना

Sat, 14 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
गाँव सौंटी में पानी सप्लाई को लेकर वाटर सप्लाई विभाग का घेराव करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पानी की टंकी की मोटर जलने से पिछले एक हफ्ते से पानी की सप्लाई ठप होने से परेशान गांव सौंटी निवासियों के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। नाराज महिलाओं ने स्थानीय वाटर सप्लाई दफ्तर के सामने जाकर खाली बाल्टियां खड़काई और धरना देकर नारेबाजी की। जिला भाजपा के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह बब्बी और शिअद के उपाध्यक्ष जसदेव सिंह सेबी ने महिलाओं के समर्थन में गांव के वाटर सप्लाई दफ्तर के सामने रोष धरना दिया। महिलाओं ने बताया कि इतनी गर्मी में वह पिछले सात दिन से पानी को लेकर तरस रहे हैं। वाटर सप्लाई विभाग की तरफ से गांव में पानी नहीं आ रहा। इस मौके पर सरपंच जगदेव सिंह, हरदीप सिंह और जसविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। वहीं वाटर सप्लाई विभाग के जेई प्रवीण कुमार ने कहा कि टंकी की मोटर जलने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। उसे ठीक करवाया जा रहा है। मोटर ठीक होने पर जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें