फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक कालेज ने जीती ओवरआल ट्राफी

Sun, 16 Oct 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ के आईटी भद्दल में आईकेजी पंजाब टेक्निकल जालंधर के जोनल यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन गिद्दा की पेश करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईटी भद्दल में चल रहा आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर का तीन दिवसी जोनल यूथ फेस्टिवल अमिट यादें छोड़ता हुआ हुआ समाप्त हो गया। फेस्टिवल में शिवालिक कालेज आफ फार्मेसी नंगल ने ओवरआल ट्राफी जीती और आईईटी भद्दल ने ओवरआल दूसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


लोकनृत्य में आईटी भद्दल, थियेटर में आईटी भद्दल और शिवालिक कालेज आफ फार्मेसी नंगल ने सांझे तौर पर, संगीत में शिवालिक कालेज आफ फार्मेसी नंगल, फाइन आर्ट में शिवालिक कालेज आफ फार्मेसी नंगल ने और लिटरेसी में चंडीगढ़ बिजनेस स्कूल आफ एडमिनिस्ट्रेशन लांडरा ने ट्राफियां जीतीं।

गिद्दा में आईटी भद्दल की युवतियों ने पहला स्थान और गुरु गोबिन्द सिंह कालेज आफ मैनेजमेंट एंड आईटी होशियारपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।  वेस्टर्न वोकल सोलो में आईटी भद्दल पहला और इंडो ग्लोबल कालेज आफ आर्किटेक्चर अभीपुर ने दूसरा स्थान, वेस्टर्न ग्रुप गीत में कालेज आफ आर्किटेक्चर भद्दल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समारोह समारोह में प्रभजोत सिंह संपादक पीटीसी न्यूज ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। पीटीयू के प्रो. राजपाल सिंह ने कहा कि टेक्नालाजी के साथ-साथ संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इन फेस्टिवल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आईटी भद्दल की चेअरपरसन कुलविंदर गुरचरन सिंह ने विजेताविद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. जेएस. कंवर डायरेक्टर प्लानिंग, शुमीर कल्चरल कोआर्डिनेटर पीटीयू, आनंद मित्तल प्रिंसिपल होटल मैनेजमेंट, डीन विद्यार्थी भलाई दीपक सूद, डीन कल्चरल राजबीर सिंह, लोक संपर्क अधिकारी अमरपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें