फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बिगड़ रहे हैं हालात, मान हिमाचल व गुजरात में व्यस्त : सुखबीर बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पार्टी ने जागीर कौर को कई बार मंत्री बनने का मौका दिया और चार बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधानगी के साथ अन्य बनता मान-सम्मान भी दिया। बादल ने कहा कि जितने मौके जागीर कौर को मिले हैं, उतने तो कभी किसी को नहीं मिले हैं। इसलिए वह जागीर कौर को अपील करते हैं कि पार्टी की पुरानी व वरिष्ठ नेता होने के नाते वह संगठन की मजबूती के लिए काम करें। केंद्र की सरकार के हत्थे न चढ़ते हुए सभी को मिलकर अकाली दल की मजबूती के लिए एकजुट होना चाहिए। वह पटियाला में अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के घर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के हालात बुरी तरह से बिगड़ चुके हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा रही है। आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। अमृतसर में दिनदहाड़े शिव सेना के नेता की हत्या की वारदात बेहद शर्मनाक है। यह सरकार व पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है। इन सबसे बेखबर मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल प्रदेश व गुजरात में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने जिस उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जितवा कर इनकी सरकार बनवाई थी, उस पर यह सरकार खरा नहीं उतर सकी है। उन्होंने इस मौके पर सीएम मान से हिमाचल व गुजरात को छोड़कर पंजाब की तरफ ध्यान देते यहां के बिगड़ते हालात में सुधार लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब अकाली दल की पंजाब में सरकार थी, तो इस तरह की कभी कोई स्थिति नहीं रही। इस मौके पर सुखबीर ने पंजाब की सरकार पर अरविंद केजरीवाल के इशारों पर चलने के आरोप भी लगाए। कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह से लोगों को गुमराह करके पंजाब में सत्ता हासिल की, अब उसी तरह से हिमाचल व गुजरात में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें