फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में पारा 42.6 डिग्री हुआ, कल से तीन दिन हीट वेव का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में सोमवार से तीन दिनों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अगले पांच दिनों में पांच से छह डिग्री तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। शनिवार को पंजाब में पारा 1.9 डिग्री चढ़कर 42.6 डिग्री पहुंच गया। फिलहाल यह सामान्य के करीब बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 24.7 डिग्री का न्यूनतम पारा संगरूर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री, लुधियाना का 40.0 डिग्री, पटियाला का 40.0 डिग्री, पठानकोट का 40.5 डिग्री, बठिंडा का 42.6 डिग्री, फाजिल्का का 40.8 डिग्री, जालंधर का 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 27.0 डिग्री, पटियाला का 26.0 डिग्री, पठानकोट का 26.4 डिग्री, बठिंडा का 25.6 डिग्री, फरीदकोट का 27.3 डिग्री, फिरोजपुर का 27.0, जालंधर का 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें