पटियाला के स्कालर फील्ड पब्लिक स्कूल में टीचर्स डे के मौके पर रस्सी खींच गेम में हिस्सा लेती अध्यापिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के स्कूलों व कॉलेजों में टीचर्स डे मनाया गया। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए सभी अध्यापकों को उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए स्टूडेंट्स का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर समेत सारे स्टाफ ने डा. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि के तौर पर फूल अर्पित किए। मौके पर हवन यज्ञ कराया गया। स्कॉलर फील्ड स्कूल में अध्यापकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स कराई गई। टीचरों ने सेल्फियां भी लीं।
बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स ने गानों पर कोरियोग्राफी पेश की गई। इसके बाद अध्यापकों ने कैट वाक की और बॉलीवुड गानों पर डांस करके खूब इंजॉय किया। सरकारी महिंदरा कालेज में प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने डा. राधाकृष्णन के जीवन व उनकी प्राप्तियों के बारे में स्टूडेंट्स को बताया।
गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल मेें गीत व कोरियोग्राफी पेश की गई। मौके पर मैनेजिंग टाइम एंड स्ट्रेस विषय पर वर्कशाप रखी गई। खालसा कालेज के विभिन्न विभागों की ओर से भी टीचर्स डे मनाया गया।