पटियाला में आप सांसद भगवंत मान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि अकाली दल के अनुसूचित जाति (एससी) विंग के जिला प्रधान और जिला परिषद के चेयरमैन जसपाल सिंह कल्याण की अगुवाई अकाली दल ने फव्वारा चौक में आप सांसद भगवंत मान का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला देहाती प्रधान रणधीर सिंह रखड़ा विशेष तौर से मौजूद रहे।
इस मौके पर कल्याण, गुरचरन सिंह, शाम सिंह और रखड़ा ने कहा कि भगवंत मान ने समाज के आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को भिखारी बताकर समूची सामाजिक प्रणालियों का मजाक उड़ाया है। आटा दाल योजना जरूरतमंद वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है।
मान को बर्खास्त करो : यूथ कांग्रेस
यूथ कांग्रेस के सचिव मोहित शर्मा और महासचिव विकास गिल की अगुवाई में मान के खिलाफ रोष मार्च धीरू नगर से मोदी कॉलेज चौक तक निकाला गया। इस मौके पर मान का पुतला फूंका गया और प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों में आप सांसद और इस पूरी पार्टी के खिलाफ रोष है।