फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी कृष्णा नंद को तलाशने भाखड़ा नहर में उतरे गोताखोर

Sat, 04 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
नंगल की भाखड़ा नहर में स्वामी कृष्णानंद भूरी वाले की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में लापता हुए गोसेवा मिशन के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी कृष्णा नंद भूरीवाले की तलाश में शनिवार को पीएपी जालंधर के गोताखोर नहर में उतरे। देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। डीएसपी आनंदपुर साहिब संत सिंह धालीवाल का कहना है मामले की कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


स्वामी कृष्णा नंद बोलैरो गाड़ी शुक्रवार को  नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित कुष्ट आश्रम के सामने भाखड़ा नहर की पटरी पर खड़ी मिली थी। स्वामी जी का कोई पता नहीं था। उनकी तलाश करने की मांग को लेकर गो सेवकों, और गो सेवा कमीशन पंजाब के चेयरमैन कीमती भक्त और गो रक्षा दल पंजाब के प्रधान निक्सन कुमार ने नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लगाया था। इस पर डीआईजी गुरशरन सिंह संधू, एसएसपी वरिंदर पाल सिंह, एसपीडी हरमीत सिंह हुंदल, डीएसपी संत सिंह धालीवाल और एस डीएम आनंदपुर साहिब अमरजीत सिंह बैंस मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने स्वामी जी के अपहरण का केस दर्ज करने की बात बताकर जाम खुलवा दिया था। 

एसटीआरएफ पीएपी जालंधर से गोताखोर बुलाए गए। इंस्पेक्टर मनोज सिंह का नेतृत्व में टीम के 11 जवान, बीबीएमबी के आधा दर्जन के करीब गोताखोर और चार लोकल गोताखोर स्वामीजी की तलाश में भाखड़ा नहर में उतरे। देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला। डीएसपी आनंदपुर साहिब संत सिंह धालीवाल ने बताया कि पुलिस थाना नंगल प्रमुख इंस्पेक्टर सुरिंदर पाल सिंह लिद्धड़ मामले की जांच कर रहे हैं। थाना प्रमुख ने शुक्रवार की शाम को स्वामी जी के भक्तों के बयान दर्ज कर लिए थे। उन्होंने बताया पुलिस की तरफ से अलग-अलग पहलुओं  पर बारीकी के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें