फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ कांग्रेसियों ने शनिवार को पटियाला शहरी के उप प्रधान निखिल कुमार काका की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्देपर रोष प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर निखिल काका ने कहा कि पिछले दो महीने में पांच बार केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे आम आदमी की जेब पर भार पड़ रहा है। डीजल के रेट बढ़ने से ट्रांसपोर्ट के रेट भी बढ़ गए हैं, जिससे सब्जियों, दालों व अन्य रोजमर्रा के रेटों में काफी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


पहले ही पंजाब में डीजल व पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है। लेकिन अकाली-भाजपा सरकार अपने निजी फायदे के लिए रेटों को घटा नहीं रही है। महिलाओं की रसोई का बजट पहले की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इससे नौकरीपेशा और मुलाजिमों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मोदी सरकार और पंजाब सरकार इस बढ़ रही महंगाई को रोकने के बजाय केवल तमाशा देखकर लोगों का कचूमर निकाल रहे हैं। आम आदमी इस महंगाई की चक्की में पिस रहा है। सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बढ़ रही महंगाई को काबू न किया, तो जगह-जगह सरकार के खिलाफ धरने व प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर विकास शर्मा, शुभम चुघ, भावुक भटनागर, रोहित मल्होत्रा, मंजू जोशी, इशांत डाबरा, शुभम पाहवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें