फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वशिक्षा अभियान के दफ्तरी मुलाजिमों ने काले बिल्ले लगा किया काम

Fri, 29 Jul 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करते सर्वशिक्षा अभियान के दफ्तरी मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेगुलर करने की मांग को लेकर सरकार के अड़ियल रवैये से गुस्साए सर्वशिक्षा अभियान/रमसा दफ्तरी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। इस मौके पर जिला प्रधान दविंदरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा के साथ कई मीटिंगें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सीएम व शिक्षा मंत्री की ओर से हर बार मुलाजिमों को शिक्षा विभाग में रेगुलर करने का भरोसा दिया जाता है। लंबा समय बीतने पर भी सरकार की ओर से मुलाजिमों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हाल ही में जत्थेबंदी की सीएम के साथ पैनल मीटिंग हुई थी, जिसमें शिक्षा मंत्री डा. चीमा भी मौजूद थे। इस बैठक में भी मुलाजिमों को रेगुलर करने संबंधी जल्द नोटिफिकेशन जारी करने का वादा किया गया था। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से मुलाजिमों को शिक्षा विभाग में रेगुलर करने के लिए टाल-मटोलकी नीति अपनाई जा रही है। इससे कर्मचारियों में रोष है। मानी मांगों को लागू कराने के लिए 5 अगस्त को एक दिन की सांकेतिक कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। सरकार ने मुलाजिमों को शिक्षा विभाग में रेगुलर करने का नोटिफिकेशन न किया तो सीएम के समागम वाली जगह पर 13 अगस्त को प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी। फिर भी मांगें न मानीं, तो 13 अगस्त से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें