फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में खालसा कालेज के विद्यार्थी प्रथम

Sat, 22 Oct 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता - फोटो : file photo
विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350 साला प्रकाश पर्व को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिक्षण संस्थानों के 13वे खेल श्री आनंदपुर साहिब में दूसरे दिन भी जारी रही। सौ मीटर दौड़ में खालसा कालेज श्री आनंदपुर साहिब से लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


प्रिंसिपल डा. कश्मीर  सिंह ने  बताया दूसरे दिन के मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ (लडके) के मुकाबले में खालसा कालेज श्री आनंदपुर साहिब ने पहला व दूसरा और खालसा कालेज ड्रौली कलाँ ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ लड़कियों में भी खालसा कालेज श्री आनंदपुर साहिब ने पहला, माता साहिब कौर कालेज बरनाला ने दूसरा और खालसा कालेज चमकौर साहिब ने तीसरा स्थान हासिल किया।

400 मीटर लड़कों की दौड़ में माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब ने पहला, खालसा कालेज आनंदपुर साहिब ने दूसरा और खालसा कालेज ड्रौली कलाँ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर लड़कियों की दौड में खालसा कालेज भदौड ने पहला, खालसा कालेज आनंदपुर साहिब ने दूसरा और खालसा कालेज ड्रौली कलाँ ने तीसरा स्थान हासिल किया।  
विज्ञापन


इसी तरह 1500 मीटर लड़कियों की दौड़ में खालसा कालेज भदौड पहले, गड़द्दीवाल दूसरे और ड्रौली कला ने तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह 1500 मीटर लड़कों की दौड़ में खालसा कालेज सतलानी साहिब ने पहला, खालसा कालेज गुरदास नंगल ने दूसरा और डूमेली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

5000 मीटर लड़कों की दौड में खालसा कालेज पटियाला ने पहला, सतलानी साहिब ने दूसरा और गुरदास नंगल ने तीसरा। वेट लिफ्टिंग 56 कलोग्राम वर्ग (लड़कों) में खालसा कालेज पंजोखड़ा साहिब ने पहला और तीसरा और आनंदपुर साहिब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

इसी तरह 6o किलोग्राम वर्ग (लड़के) में इंजीनियरिंग कालेज फतहेगढ साहिब ने पहला और आनंदपुर साहिब ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाटपुट (लडक़ों) के मुकाबलों में खालसा कालेज पटियाला ने पहला और तीसरा और सतलानी साहिब ने दूसरा स्थान हासिल किया।  

शाटपुट (लड़कियों ) में खालसा कालेज गड़दीवाल ने पहला वर दूसरा और झाड साहिब ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो (लड़कों) में खालसा कालेज चमकौर साहिब पहले, ड्रौली कला दूसरे और खालसा कालेज पटियाला ने तीसरे स्थान पर रहा। हैमर थ्रो (लड़कियों ) में झाड साहिब ने पहला, श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब ने दूसरा और ड्रौली कला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।।

डिससस थ्रो (लड़के) में खालसा कालेज पटियाला ने पहला और दूसरा, सतलानी साहिब ने तीसरा स्थान हासिल किया। ज्वैलिन थ्रो (लड़के) में खालसा कालेज पटियाला ने पहला, सतलानी साहिब ने दूसरा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें