नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में 60वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप के समापन मौके मंगलवार को डिस्कस थ्रो में यूपी की सीमा एंटील ने दो दशक पुराना मीट रिकार्ड तोड़ते हुए टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली सीमा देश की 12वीं एथलीट रहीं। उन्होंने 63.72 मीटर साथ नया मीट रिकार्ड स्थापित किया।
जबकि महिलाओं के वर्ग में हुए अन्य मुकाबलों के नतीजों मुताबिक 200 मीटर में केरला की पीडी अंजलि ने पहला, बिम जयामाने ने दूसरा और तेलंगाना की हरिका देवी अंताराम ने तीसरा, 1500 मीटर में पंजाब की हरमिलन बैंस ने पहला, दिल्ली की चांद ने दूसरा और केरला की पीयू चित्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले में एके धानेश्वरी, अर्चना सुसिंद्रन, ए धनालक्ष्मी और दुत्ती चंद की टीम ने 44.15 सेकेंड साथ नया मीट रिकार्र्ड कायम करते हुए पहला स्थान पाया, जबकि इस मुकाबले में श्रीलंका दूसरे और तेलंगाना तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 3000 मीटर स्टीपल चेस में यूपी की पारूल चौधरी पहले, महाराष्ट्र की कोमल चंद्रकांत जगदाले दूसरे और श्रीलंका की निलानी रथनायके तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में यूपी की सीमा एंटील ने पहला, दिल्ली की सोनल गोयल ने दूसरा और राजस्थान की मधु रेणु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुषों के 200 मीटर मुकाबले में पंजाब के लवप्रीत सिंह ने पहला, श्रीलंका के कलिंगा कुमाराजे ने दूसरा और तामिलनाड़ूू के बी निथिन ने तीसरा, 4 गुणा 400 मीटर रिले में एमपी जबीर, एरोकिया राजीव, मुहम्मद अनस याहिया और नोह निर्मल टाम की टीम ने नया रिकार्ड कायम करते पहला स्थान हासिल किया, जबकि पंजाब दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। 3000 मीटर स्टीपल चेस में हरियाणा की शंकर लाल स्वामी ने पहला, मध्यप्रदेश के विक्रम सिंह ने दूसरा और यूपी की एमडी नूर हसन ने तीसरा और जैवलिन थ्रो में यूपी के रोहित यादव ने पहला, यूपी के शिवपाल सिंह ने दूसरा और श्रीलंका के सुमेधा राणासिंघे ने तीसरा स्थान हासिल किया।