फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला जेल में चला तलाशी अभियान, 12 मोबाइल समेत काफी मात्रा में नशा व अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। अकसर ही सुर्खियों में रहने वाली पटियाला की सेंट्रल जेल में बुधवार को व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल से 12 मोबाइल समेत सिम, बैटरियां, डाटा केबल और काफी मात्रा में नशा व अन्य सामान बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने छह हवालातियों समेत अज्ञात बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरबीर सिंह ने पुलिस पास शिकायत दी है कि डरामा बैरक नंबर तीन की तलाशी करने पर हवालाती आशीष लढवाल से एक मोबाइल समेत सिम, हवालाती रामपाल से एक मोबाइल समेत बैटरी और हवालाती बलजीत सिंह से एक मोबाइल समेत बैटरी, चार्जर व सिम के बरामद किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह से बैरक नंबर 9/3 के बाहर पिछली साइड खिड़की नंबर एक से एक लावारिस मोबाइल फोन, खिड़की नंबर आठ से एक लावारिस मोबाइल, बैरक नंबर 9/3 से एक लावारिस मोबाइल और टावर नंबर तीन व चार के बीच दो टच मोबाइल और 12 तंबाकू के पैकेट बरामद किए गए। साथ ही बैरक नंबर सात में बंद हवालाती विक्की गर्ग निवासी अंबाला (हरियाणा) से मोबाइल समेत बैटरी व बिना सिम, हवालाती शुभम ग्रोवर निवासी गांव बिटाणा हरियाणा की जिस्मानी तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल समेत बैटरी बिना सिम बरामद हुआ। इसी तरह से हवालाती मनप्रीत सिंह निवासी गांव दौणकलां पटियाला से मोबाइल समेत सिम बरामद हुआ। मुर्गी अहाता बैरकों के पीछे एक लावारिस पड़ा मोबाइल बिना सिम और एक डाटा केबल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें