Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज पटियाला पहुंचा। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने युवा मतदाताओं के बीच पहुंचकर उसके मुद्दे जानने की कोशिश की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को पंजाब के पटियाला लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पटियाला लोकसभा क्षेत्र में युवा मतदाताओं से बातचीत की गई। पटियाला लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर ने चुनाव जीता था। पटियाला सीट पर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल का कड़ा मुकाबला रहता है।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं ने कहा कि सरकारों को यूथ की बात सुननी चाहिए। युवाओं से बैठक कर उनके मुद्दों को सुनना चाहिए और गंभीर मुद्दों पर काम करना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों के माता-पिता को विश्वास होगा कि सरकार युवा के बारे में सोच रही है।