फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में तेजधार हथियारों से कांग्रेसी सरपंच का कत्ल, सगे व चचेरे भाइयों को किया घायल

Wed, 06 May 2020 09:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पटियाला के गांव पसियाना में मंगलवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला करके गांव के कांग्रेसी सरपंच भुपिंदर सिंह (30) का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया, जबकि इस दौरान कांग्रेसी सरपंच का सगा भाई व चचेरा भाई बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक थाना पसियाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 24 लोगों के खिलाफ केस दर्जकर लिया था, जिनमें 14 नाम दर्ज है। लेकिन फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। एसपी (ट्रैफिक) पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने 9 बजे जब गांव का कांग्रेसी सरपंच भुपिंदर सिंह अपने सगे भाई यादविंदर सिंह (25) व चचेरे भाई बलविंदर सिंह (26) साथ गांव में कही जा रहा था तो रास्ते में मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ चीचा, मनजीत सिंह उर्फ बिट्टू गुज्जर बगैरा का तीनों साथ लड़ाई झगड़ा हुआ।

विज्ञापन

झगड़े ने खूनी रूप धारण कर लिया और आरोपियों ने बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से इन तीनों पर हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच भुपिंदर सिंह के सिर, मुंह व पेट पर 24 से ज्यादा वार किए गए।
बताया जाता है कि भुपिंदर सिंह का एक पैर तो उसके शरीर से ही अलग कर दिया। उसके भाइयों पर भी तेजधार हथियारों से कई वार किए गए।

बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। तुरंत सभी को सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां सरपंच भुपिंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां देर रात भूपिंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि उसके भाई फिलहाल सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पहले आरोपियों की सपोर्ट से बना था सरपंच, अब हो गई थी दुश्मनी
पुलिस के मुताबिक भूपिंदर सिंह को सरपंच बनाने में आरोपी कृष्ण कुमार, मनजीत सिंह व उसके साथियों ने काफी सपोर्ट किया था। लेकिन भूपिंदर सिंह के सरपंच बन जाने के बाद धीरे-धीरे उनमें छोटी-मोटी बातों को लेकर दरार पड़ने लगी।
 
आपसी तकरार बढ़ने के बाद अकसर लड़ाई-झगड़ा रहने लगा। पुलिस के मुताबिक करीब एक महीने पहले भी दोनों गुटों में काफी लड़ाई झगड़ा हुआ था। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो क्रास केस दर्ज किया गया। फिलहाल दोनों गुटों के लोग जमानत पर बाहर थे। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें