फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, युवती के माता-पिता समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 06 May 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बरदह थिना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को मंगलवार की रात युवती के घर वालों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान उसकी लाठी डंडे-से पीटकर हत्या कर दी। बुधवार को घटना के संबंध में मृत युवक के पिता ने तहरीर देकर प्रेमिका, उसके मां बाप सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

मृत युवक रिंकू राजभर(28) पुत्र रामचेत बरदह थाने के सोहौली गांव का निवासी था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। रिंकू राजभर का बगल वाले गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिंकू अक्सर रात को अपनी प्रेमिका से मिलने जाया करता था। मंगलवार की रात को भी रिंकू अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा। इस दौरान युवती के घर वालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया।


इसके बाद युवती के पिता, भाई ने मिलकर युवक रिंकू को लाठीडंडा से पीटकर घायल कर दिया। रिंकू के परिवार के लोग उसे घायल अवस्था में पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया तो उसे जौनपुर जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात को रिंकू की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग उसकी लाश लेकर घर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर एसपीसिटी पंकज पांडेय, सीओ लालगंज अजय यादव बरदह थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। एसपीसिटी पंकज पांडेय ने बताया की मृत युवक के पिता की तहरीर के आधार पर रिंकू की प्रेमिका, उसके माता पिता, भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें